भोपाल : प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रमेश कुमार गुप्ता ने वन विश्राम गृह परिसर भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। श्री गुप्ता ने अधिकारी तथा कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने वन कर्मियों से वन तथा वन्य-प्राणियों के संरक्षण में पूरी तत्परता से कार्य करने का आहवान किया। कार्यक्रम में वानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 वन कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। वन्य-प्राणी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स में पदस्थ वन क्षेत्रपाल श्री जितेन्द्र बंसल, वनपाल श्री मुकेश कुमार पटेल, वन रक्षक श्री कैलाश चरार तथा श्री दिलीप सिंह पटेलिया को पुरस्कृत किया गया।

सामाजिक वानिकी वन वृत्तों में पदस्थ उप वन क्षेत्रपाल श्री मुकेश जोशी, वनपाल सर्वश्री रमानिवास तिवारी, गुलाब चन्द्र वंशकार, पंकज पाण्डेय, महेश कुमार उईके, के.के. पवार और वनरक्षक सर्वश्री विमल शर्मा, राहुल पाठक, दिलीप डेमार, उदयमान नीखरे, ऋषि कुमार पंथ, दीपक मेश्राम, गौरव राजपूत तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री प्रजीत वर्मा को पुरस्कृत किया गया।

भोपाल वन वृत्त से सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती सुधा विजय सिंह भदौरिया, वन क्षेत्रपाल श्रीमती रितु तिवारी, श्री राजेश चौहान, श्री कार्तिकेय शुक्ला, श्री नरेंद्र चौहान, श्री सुनील वर्मा, श्री यशपाल मेहरा, वनपाल श्री रमाकांत शर्मा, श्री राजेश नामदेव, परिक्षेत्र सहायक श्री राजाराम नेगी, वन रक्षक श्री शिवकुमार पटेल, श्री मुकुन्द तिवारी, श्री रामकृष्ण भारतीय, श्री नदीम हुसैन, श्री अंबिका प्रसाद, श्री मनीष कुमार गौड़, श्री रमेश अहिरवार तथा श्री जावेद अहमद कुरैशी, वाहन चालक श्री धर्मेन्द्र राजपूत तथा स्थायी कर्मी श्री रामफूल मारण को सम्मानित किया गया।

प्रबंध संचालक राज्य वन विकास निगम श्री ए.के. पाटिल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-प्राणी श्री जे.एस. चौहान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) श्री असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) श्री चितरन्जन त्यागी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (केम्पा) श्री सुनील अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) श्री अतुल कुमार जैन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) श्री अतुल श्रीवास्तव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) श्री आर.के. यादव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एम.एस. धाकड़, श्री एच यू खान तथा श्री आलोक दास सहित वरिष्ठ वन अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।