सब्जी मंडी में हमाली करने वाला युवक मृत मिला, इलाके में फैली दहशत
भिलाई: सुपेला सब्जी मंडी के पास युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसमें हत्या की आशंका भी जाहिर की जा रही है।
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि भिलाई नगर निगम के पीछे युवक की लाश पड़ी है। सुपेला सब्जी मंडी के व्यापारियों ने पहचान की। रामनगर निवासी महेन्द्र पाटिल सब्जी मंडी में ही हमाली का काम करता था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शास्त्री शासकीय अस्पताल भेजा गया।
MP में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, विदेशी महिला बनकर ठेकेदार से ठगी
पेंशन योजना हुई हाईटेक, UPI से खाता खोलना बना आसान
कैमरों के सामने मुस्कुराती नजर आईं आलिया भट्ट, कान के लिए भरी उड़ान
मोहन सरकार एक्शन मोड में, आज की कैबिनेट बैठक में बड़े फैसलों के संकेत