दमोह ।  दमोह के गंगा जमुना स्‍कूल में किया जा रहा एक्‍शन गलत है। भाजपा को मुसलमान और हिजाब दोनों से नफरत है। कलेक्‍टर और एसपी की रिपोर्ट को भी नकार दिया। यह बातें आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहीं। वह गंगा जमुना स्कूल पर की जा रही कार्रवाई पर बोल रहे थे।

गंगा जमुना स्कूल का मामला लगातार बढ़ता जा रहा

उल्‍लेखनीय है कि गंगा जमुना स्कूल का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में प्रतिदिन किसी ना किसी प्रकार के खुलासे हो रहे हैं। एमपी एससीपीआर के सदस्यों को निरीक्षण के दौरान स्कूल से मस्जिद की ओर जाने वाला एक गुप्त मार्ग मिला है, जिससे यह प्रतीत होता है कि छात्रों को इस्लामी प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है।

स्कूल से मस्जिद की ओर जाने वाला एक गुप्त मार्ग

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखे अपने 7 बिंदुओं के पत्र में अनेक खुलासे किए गए हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि स्कूल से मस्जिद की ओर जाने वाला एक गुप्त मार्ग है। प्रतीत होता है कि छात्रों को इस्लामी प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है।

भारत का गलत भौगोलिक नक्शा पढ़ाया जा रहा

छात्रों को भारत का गलत भौगोलिक नक्शा पढ़ाया जा रहा है, जिसमें नक्शे के साथ छेड़छाड़ करके आधा भारत गायब कर दिया गया है। वहीं स्कूल और उसके अन्य सभी व्यवसायियों के लोगो के रूप में उपयोग किया गया है। जो राष्ट्रीय मानचित्र नीति 2005 एवं भारतीय सर्वेक्षण के द्वारा 2016 में जारी विस्तृत दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।

धर्म विशेष से जुड़े विषय हिंदी बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा था

मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मेघा पवार ने बताया कि गंगा जमुना स्कूल के केजी वन के सिलेबस में धर्म विशेष से जुड़े विषयों को हिंदी बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा था। केजी के बच्चों को इस्लाम से जुड़ी बातें बताई जा रही थीं। हिंदू बच्चों पर इसे याद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।