आज शुरू हो सकती है निशातपुरा से बैरागढ़ के बीच नई ब्रॉडगेज रेल लाइन
भोपाल । निशातपुरा से संत हिरदाराम नगर के बीच करीब 9.6 किमी लंबी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन गुरुवार शाम तक शुरू हो सकती है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की परमिशन उस दिन मिलते ही इस रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि भोपाल स्टेशन का लोड कम करने में निशातपुरा टर्मिनस महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
भोपाल से रामगंज मंडी के लिए संत हिरदाराम नगर होकर रेल लाइन जा रही है। इसी रेल लाइन को निशातपुरा स्टेशन से जोडऩे का काम गत 8 जनवरी को शुरू हुआ था, जो पूरा कर लिया गया है। इस रेल लाइन पर ट्रेनों को चलाने से पहले कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की ओके रिपोर्ट जरूरी होगी, जो गुरुवार को मिलने की पूरी उम्मीद रेल मंडल के अधिकारी जता रहे हैं। इस तरह भोपाल से निशातपुरा होकर संत हिरदाराम नगर और बीना तरफ ट्रेनों का आवागमन भी पहले से ज्यादा आसान हो सकेगा।
कमिश्नर रेलवे सेफ्टी द्वारा रेल लाइन की टेस्टिंग के लिए लोडेड मालगाड़ी को उस पर करीब 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाकर देखा जाएगा। सब कुछ ओके होने पर पहले चरण के लिए 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे कोटा के लिए चलने वाली ट्रेनों का समय बचेगा।
CJP के प्रदर्शन को लेकर गरमाई सियासत, अभिजीत दीपके ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
गन्ना आंदोलन के बीच सरकार ने बढ़ाया खरीद भाव, किसानों को अब मिलेंगे ₹425 प्रति क्विंटल
छात्रावास की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे विद्यार्थी, सीधे कलेक्टर से करना चाहते हैं मुलाकात
MP News: इंदौर में सफाईकर्मियों का आंदोलन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुंडन कर जताई नाराजगी
MP News: आयुष डॉक्टरों का आंदोलन तेज, स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए जबलपुर में निकाला कैंडल मार्च