ज्यों-की-त्यों धर दीन्हि चदरिया

राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी ने सर्वोच्च न्यायालय को रिपोर्ट सौंपी 

सुप्रीम कोर्ट ने अकादमी को इसके लिए दिए थे निर्देश

अकादमी ने पाँच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति बनायी थी

रिपोर्ट के अनुसार भाषा और शब्द सम्मान जनक हों

पीड़ित को और मानसिक आघात न पहुँचे

गवाह को अतिथि के रूप में देखा जाए


भोपाल। राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल ने यौन अपराध मामलों की सुनवाई और फ़ैसले में सम्मानजनक एवं संवेदनात्मक भाषा का प्रयोग प्रारंभ करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय ने गत 10 फरवरी 2026 को एक आदेश जारी कर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी को निर्देश दिए थे। इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक विवादित निर्णय के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उक्त आदेश दिया था। इसके पालन में अकादमी ने पाँच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर उसे अपनी अनुशंसा देने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस समिति के अध्यक्ष हैं। सदस्यों में—गुजरात उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया गोकाणी, मप्र की पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक अनुराधा शंकर, अधिवक्ता डॉ. सूरत सिंह और मानव-विज्ञानी प्रो. लूसी टी.वी. ज़ेहोल सम्मिलित हैं।

अनुशंसा में कहा गया है कि सुनवाई और निर्णय में ऐसे शब्दों और अभिव्यक्तियों के इस्तेमाल से बचा जाना चाहिए, जिससे पीड़ित को प्रयोग से बचें जो पितृसत्तात्मक सोच को फिर मानसिक पीड़ा न पहुंचे। न्यायिक भाषा निष्पक्ष ही नहीं, गरिमापूर्ण और संवेदनशील न्याय सुनिश्चित करने का माध्यम है। कुछ शब्द सामाजिक पूर्वाग्रहों और रूढ़िवादी धारणाओं को बल देते हैं, जिससे पीड़ित को पुन: मानसिक आघात झेलना पड़ सप्ताह है। ऐसे शब्द हैं— प्रॉसीक्यूट्रिक्स (अभियोक्त्री), शील-भंग, वासना, असहाय महिला, इज़्ज़त, चरित्र, शर्म और पवित्रता। इन शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए। इसी क्रम क्रमश: इन शब्दों को देना चाहिए—पीड़ित, सर्वाइवर अथवा शिकायतकर्ता, यौन हमला अथवा शारीरिक स्वायत्तता का उल्लंघन।

मामले के पीड़ित को दोषी ठहराने वाली टिप्पणियों से भी बचने का मशविरा दब गया है। यह पूछना कि पीड़िता रात में बाहर क्यों थी, उसने क्या कपड़े पहने थे, शिकायत दर्ज कराने में देरी क्यों हुई या उसके साथ कोई पुरुष क्यों नहीं था, जैसी टिप्पणियां न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के साथ-साथ पीड़ित को अतिरिक्त मानसिक पीड़ा पहुंचा सकती हैं। ऐसे प्रश्नों से बचते हुए सिर्फ प्रासंगिक साक्ष्यों और कानूनी तथ्यों पर ध्यान एकाग्र हो।
विशेषज्ञों की समिति ने यौन अपराध प्रकरणों  में फैसला लिखने के लिए नौ मुख्य सिद्धांत भी बताए हैं। इनमें साक्ष्य-आधारित निर्णय, पीड़ित-केंद्रित और लैंगिक रूप से तटस्थ भाषा का प्रयोग, बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील शब्दावली, सहमति और शारीरिक स्वायत्तता की अवधारणा को महत्व देना तथा मनोवैज्ञानिक आघात को समझते हुए निर्णय लिखने पर विशेष बल दिया है।

संस्थाों में सुधारों के तहत एफआईआर दर्ज होने के शुरू में ही पीड़ित को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, पीड़ित मुआवजा योजनाओं तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना, गवाहों की सुरक्षा, इन-कैमरा कार्यवाही को बढ़ावा देना, जिरह के दौरान अपमानजनक या अप्रासंगिक प्रश्नों पर रोक लगाना तथा पीड़ित की पहचान की गोपनीयता बनाए रखना सम्मिलित है। यह सुझाव भ दिया है कि अदालतों में गवाहों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। यहाँ तक कि उन्हें अतिथि जैसी गरिमा से देखें।
(जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ से साभार)