टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 से पहला एलिमिनेशन हो चुका है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो से टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का पत्ता कट चुका है। ऐसे में फैन्स उन्हें इस शो में महज कुछ ही दिन देख पाएंगे। खतरों के खिलाड़ी 12 से शिवांगी जोशी के एलिमिनेशन के खबर ने फैन्स का दिल तोड़कर रख दिया। बीते 2 दिन से शिवांगी जोशी के फैन्स काफी परेशान थे। सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा था लेकिन लोगों को जल्द ही समझ आ गया कि यह सब गेम का ही हिस्सा है और एलिमिनेशन जैसी चीज किसी इंसान से बढ़कर नहीं है। खैर आज सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी के फैन्स जमकर जश्न मना रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है और बालिका वधू जैसे शोज कर चुकी शिवांगी जोशी को टीवी इंडस्ट्री में आज 9 साल पूरे हो चुके हैं। इतने सालों में शिवांगी ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। फैन्स आज सुबह से ही शिवांगी जोशी को बधाई दे रहे हैं।