महिला मित्र की फोटो को AI तकनीक से मॉर्फ कर अश्लील रूप देकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक अब साइबर अपराधियों के लिए नया हथियार बन चुकी है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक ने AI की मदद से अपनी महिला मित्र की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में मुख्य आरोपी को चार महीने पहले भी इसी अपराध में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद उसने फिर वही अपराध दोहराया।
4 महीने पहले भी इसी आरोप में हुआ था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी मोहम्मद इमरान खान (23) पिता वसीम खान ने अपनी महिला मित्र की फोटो को AI तकनीक से मॉर्फ कर अश्लील रूप देकर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया था। इससे पहले मार्च महीने में भी वह इसी आरोप में पकड़ा गया था, जब पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उस समय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शहडोल न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन जमानत पर रिहा होते ही आरोपी ने दोबारा नई चाल चली। इस बार उसने अपने साथी जबलपुर निवासी श्रेय रजक (19) के मोबाइल का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए और उसमें पीड़िता की AI से बनी फोटो अपलोड कर दीं। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने फिर से सोहागपुर थाना पहुंचकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम जबलपुर रवाना की गई। जांच में पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान खान और उसके साथी श्रेय रजक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेजा गया है।
भारत की GDP गणना में नई पद्धति, घरेलू खपत और सेवाओं के आंकड़ों को मिलेगा महत्व
‘परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा भारत’, UN में पाकिस्तान को भारत का कड़ा संदेश
छत्तीसगढ़ में विवाह प्रमाण-पत्र के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 15 दिन की समयसीमा तय
रायपुर में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा मामला, 11 स्कूल निजी भवनों में और पुरानी इमारत अब भी खड़ी
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक नहीं होगी ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट