नरोत्तम-आशुतोष की गर्मजोशी से मुलाक़ात •पंकज पाठक•
ज्यों-की-त्यों धर दीन्हि चदरिया
आशुतोष मेरे अनुज : नरोत्तम
भाजपा ने रिपोर्ट हाईकमान को भेजी
समूचा प्रकरण दिल्ली के पाले में
ऊँट किसी भी करवट बैठ सकता है
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज भोपाल में कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के (पराजित) भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मेरे अनुज हैं।आज हम दोनों हमेशा की तरह गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई। सोशल मीडिया पर मेरे और आशुतोष को लेकर भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह रहा है और आगे भी रहेगा। हमारे बीच न कटुता थी, न है।
नरोत्तम ने आशुतोष की और भी तारीफ़ करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। 2003 में मेरे डबरा विधानसभा चुनाव से मैने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष जी ने भी परिणाम के पश्चात किसी का नाम लेकर नाराज़गी नहीं जताई। ऐसा कर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान-भाव का प्रकटीकरण किया है !
उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें, जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष जी को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचे। हमारी ताकत—हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार है। आशुतोष जी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। मैं उनके अभिभावक की तरह हूँ। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।
अब हाईकमान के इशारे का इंतज़ार
दतिया का संगठनात्मक ढांचा भंग
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने परिणाम की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन कर समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे एवं वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा सदस्य बनाया था। कल समिति बनी, कल ही उसकी रिपोर्ट आ गई, कल ही कार्रवाई कर दी गई और रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को दिल्ली भेज दी गई। पार्टी अध्यक्ष खंडेलवाल के निर्देश पर कल रात को दतिया जिला भाजपा के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित जिला संगठन की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया।
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर जो एक्शन लिया जाना था, वह ले लिया गया है। अब यह पार्टी हाईकमान पर निर्भर करता है कि आगे किस पर, क्या कार्रवाई करना है अथवा नहीं। नरोत्तम कह चुके हैं कि उन्हें अब किसी पद की चाह नहीं है। वैसे वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थक माने जाते हैं। बावजूद इसके उनकी टिकट कट गई थी। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंटकर दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की पराजय पर अपना मत व्यक्त किया था। केंद्र और राज्य का नेतृत्व टिकट कटने के बाद की हिंसा पराजय पर सकते में है। हो सकता है अमित शाह भोपाल आएँ अथवा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया जाए।
(जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ से साभार)
‘वसूली लोगों की आदत बन गई है’, बंगाल के वित्त मंत्री के बयान पर मचा राजनीतिक घमासान
पिकनिक पर गए दोस्तों के बीच कहासुनी ने लिया गंभीर रूप, युवक की मौत
सोनिया गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जाएंगे CM विजय, मेकेदातु विवाद पर भी नजर
पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद में TI की गैरमौजूदगी पड़ी भारी, DCP ने लिया एक्शन