नई दिल्ली। दिल्ली में इस समय हाड़तोड़ ठंड पड़ रही है। लोगों ने इससे  बचने के लिए जैकेट कान के टोपे पहन रहे हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। घने कोहरे और शीतलहर से दिन शुरु हो रहा है। एसके बाद भी जो आंकड़े हैं वो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। दिल्ली में दिसंबर के आंकडों की बात करें तो 4 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब बिना बर्फीली हवाओं के ही महीना बीता है। 
  इस साल दिल्ली में साल 2019 2020 और 2021 के मुकाबले शीतलहर न के बराबर रही है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दिसंबर नमी भी काफी कम रही जिससे 7 साल में पहली बार बारिश भी इस महीने दूर रही। 
  दिसंबवर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अंतर देखने को मिला है। साल 2022 के दिसंबर माह में दिल्ली में अधितकम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल की तुलना करें तो 2020 में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22.4 और 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं साल 2019 में अधिकतम तापमान 18.7 और 7.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था।
  जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तब शीतलहर होती है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस बार कम नमी साफ आसमान और कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली में रात में तापमान में गिरावट और दिन में ज्यादा तापमान महसूस किया है। इससे पहले साल 2017 में कोई शीतलहर नहीं आई थी।