अशोक नगर । मध्य प्रदेश में विगत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रदेश में विकास के लिए राशि स्वीकृत की और स्थानीय सांसदों को इससे अवगत कराया। इसके बाद भी अशोक नगर के कांग्रेस नेतार खुश नहीं हैं। वहीं अशोकनगर विधानसभा में राशि स्वीकृत न होने से विधायक ने नाराजगी जताई है। 
दरअसल बीते दिनों पीएम मोदी ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जुड़ते हुए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया था। जिसके तहत अशोकनगर जिले के विकास कार्यों में खर्च करने के लिए 60 करोड़ रुपए विधायक विकास फंड में दिए गए हैं। प्रदेश के अशोकनगर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हरी बाबू राय ने बताया कि अशोकनगर जिले की चंदेरी और मुंगावली विधानसभा में 15-15 करोड़ के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। वहीं अशोकनगर विधानसभा के विकास कार्य के लिए कोई भी राशि मंजूर नहीं की गई है। अशोकनगर विधायक का कहना है कि अशोकनगर विधानसभा में भी बीजेपी है और बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। क्या अब भी वे अशोकनगर विधानसभा में विकास कार्य नहीं देखना चाहते हैं।