मुख्यमंत्री साय ने 2026-27 बजट को विकास और समृद्धि का बताया मार्ग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने जा रहे छत्तीसगढ़ के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में पेश होने वाला यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती देगा।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देगा। उनका विश्वास है कि बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण पर निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा और मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने इसे “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत करने वाला बताया और विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की नई दिशा में ले जाएगा।
अंत में मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला करार दिया।
शीतला मंदिर त्रासदी: जिम्मेदारों के खिलाफ मामला, चार पुजारी हिरासत में
महिलाओं ने किया शांतिपूर्ण विरोध, भजन-कीर्तन के माध्यम से आवाज उठाई
अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, राघव चड्ढा हटाए गए
CM मोहन यादव का ऐलान, कंबाइन हार्वेस्टर अब बिना टोल के इस्तेमाल होगा
IPL स्टार समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने खींचा सबका ध्यान