"बहनों के हक का हुआ चीरहरण"— संसद में बिल गिरने पर भोपाल से गरजे सीएम मोहन यादव
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी ने एक विशाल 'महिला आक्रोश रैली' का आयोजन किया। इस रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा ने इस विरोध प्रदर्शन के जरिए विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का गंभीर आरोप लगाया है।
विधेयक गिरने पर विपक्ष को घेरा
भाजपा का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने इसके खिलाफ मतदान किया। विपक्षी दलों के इस विरोध के कारण एनडीए गठबंधन को आवश्यक संख्या बल नहीं मिल सका और विधेयक पारित नहीं हो पाया।
अधिकारों के साथ खिलवाड़ का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने इस रैली को महिलाओं के स्वाभिमान की लड़ाई बताया। भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता अब इन दलों को सबक सिखाएगी जिन्होंने महिला सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाया है।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर