फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी? नुसरत जहां ED के सामने हुईं पेश
कोलकाता:टीएमसी की पूर्व सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां संपत्ति से जुड़े एक कथित घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुईं। उन पर साल 2014-15 में राजारहाट इलाके में वरिष्ठ नागरिकों को फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
बीजेपी नेता शंकु देब पांडा की शिकायत के अनुसार, नुसरत '7 सेंस इंटरनेशनल' नामक रियल एस्टेट कंपनी की डायरेक्टर थीं। आरोप है कि इस कंपनी ने इंडियन ओवरसीज बैंक के करीब 429 कर्मचारियों से घर देने के बदले मोटी रकम ली, लेकिन उन्हें अपार्टमेंट नहीं दिए गए। इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने नुसरत को समन जारी किया था।
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय