हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, ठेकेदार गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई वही ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, घटना मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव की है। सोमवार दोपहर सरगांव के अनुराज पेट्रोल पंप के पास कुछ मजदूर रंगा पुताई और झालर लगाने का काम कर रहे थे। मजदूर लोहे की सीढ़ी लेकर झालर लगाने जा रहे थे तभी लोहे की सीढ़ी ऊपर से गुजरे हुए हाईटेंसन तार के सम्पर्क मे आ गया। जिससे कारण करंट लगने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वही एक मजदूर को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया है।
पातालकोट में लाइट-कैमरा-एक्शन, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने डाला डेरा
रेलवे निवेश से इन 4 कंपनियों के शेयर में बढ़ सकती है कमाई
MP विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक
सुप्रीम कोर्ट ने इंडिगो से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से इंकार, पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाएं.....फिर स्वागत
क्रिसमस से पहले सूरत में बड़े धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़