जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। बता दें कि 14:48 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है।

जापान के इजू आइलैंड्स में आया था भूकंप

जापान में 24 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता दर्ज की गई थी। 4.6 तीव्रता का भूकंप जापान के इजू आइलैंड्स में आया था।

25 फरवरी को भी होक्काइडो में आया था भूकंप

इससे पहले 25 फरवरी 2023 को भी होक्काइडो के पूर्वी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। हालांकि, इस दौरान सूनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

भूकंप प्रभावित देश है जापान

बता दें कि जापान में भूकंप आए दिन आत रहते हैं। इसका कारण है यहां मिलने वाली धरती की सबसे अशांत टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेटें एक अभिकेंद्रित सीमा बनाती हैं, जिसके कारण ये क्षेत्र दुनिया के सर्वाधिक भूकंपों का केन्द्र बन जाता है और आए दिन भूकंप की मार झेलता है।