डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...
सुकमा। सुकमा जिले में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि टेटराई- तोलनाई के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ स्थल और आस-पास एरिया की सर्चिंग जारी थी, तभी तड़के DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की पुष्टि SP किरण चव्हाण ने की है। उन्होंने बताया कि तोलनाई और टेटराई के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। 1 अज्ञात नक्सली का शव, 1 भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। ज्यादा जानकारी जवानों को लौटने पर ही मिल पाएगी।
अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज जारी, स्थिति गंभीर
आरोपी से पूछताछ जारी, वारदात की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
शिक्षा नीति पर उठे सवाल, सरकार बैकफुट पर
देश छोड़ो और पैसा लो! अवैध प्रवासियों के लिए अमेरिका की नई योजना