भारतीय खिलाड़ी 1930, 1950, 1962 और 1986 राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं उतरे थे। 1934 में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने जब भाग लिया था तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता है। आइए जानते हैं कि अब तक भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है।इंग्लैंड के बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का अंत हो चुका है। भारत ने इस बार लगभग 215 एथलीट्स के दल को बर्मिंघम भेजा था। इस बार कुछ खेलों में भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा, वहीं कुछ खेलों में निराशा हाथ लगी और कई खेलों में मामूली अंतर से स्वर्ण से चूक गए। भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्थान पर रहा।22 स्वर्ण जीतने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में ओवरऑल भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 203 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक जीते हैं।