गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों ने अप्रैल में 396 करोड़ निकाले
नई दिल्ली । गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) से पिछले महीने अप्रैल में 396 करोड़ रुपये की निकासी की है। निवेशकों के मुनाफा कमाने की वजह से यह निकासी हुई है। इससे पहले मार्च, 2023 में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से निकासी की थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार इस निकासी के बावजूद अप्रैल के आखिरी में स्वर्ण कोषों के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) पांच प्रतिशत बढ़कर 32,789 करोड़ रुपये हो गईं, जो पिछले महीने में 31,224 करोड़ रुपये पर थीं। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ से 396 करोड़ रुपये की निकासी हुई, जबकि पिछले महीने में इसमें 373 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ था। आखिरी बार इस परिसंपत्ति वर्ग से निकासी मार्च, 2023 में हुई थी। उस समय गोल्ड ईटीएफ से 266 करोड़ रुपये निकाले गए थे। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि भारतीय रुपये के संदर्भ में सोने ने पिछले वर्ष काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन शेयरों से तुलना की जाए, यह काफी कम है। इस पृष्ठभूमि में गोल्ड ईटीएफ श्रेणी में प्रवाह शेयरों की तुलना में कमजोर रहा है।
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव