जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत नासाज़, अनुयायियों में चिंता
देहरादून। जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वामी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते मंगलवार शाम को उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट करके देहरादून लाया गया। वे शाम 7 बजे देहरादून पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि, जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वामी की हाल ही में हुई स्वास्थ्य समस्याएं कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उस समय उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। गौरतलब है कि महाराज रामभद्राचार्य की चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए