कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी
जम्मू। कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गई हैं। एक तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, तो श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 5-7 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही बर्फबारी और बारिश हो गई। इससे पर्यटकों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों के बीच त्योहार जैसा माहौल हो गया है।
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल
भारत पहुँचा 42 हजार टन LPG वाला ‘जग वसंत’, कांडला पोर्ट पर ट्रांसफर से बढ़ेंगी आपूर्ति
सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ
मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बस्तर में आजीविका विकास हेतु कार्यशाला