बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं दोनों कैमरे के सामने भी अक्सर रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर अर्जुन और मलाइका का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिनेता अर्जुन कपूर एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। वहीं दर्शकों में बैठी अभिनेता की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा उन्हें चियर करती दिख रही हैं। इस दौरान मलाइका ना सिर्फ मोबाइल से अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो ले रही हैं, बल्कि ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन दे कर रही हैं। अर्जुन और मलाइका के इस वीडियो को विरल भयानी में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अर्जुन कपूर को रैंप क करता देख मलाइका काफी उत्साहित हैं। उनका यह उत्साह और खुशी वीडियो में साफ नजर आ रही है। मलाइका और अर्जुन के वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।