मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट किया जारी
बारिश का दौर थम चुका है और अब तेज-चिलमिलाती धूप लोगों को दोबारा से परेशान करने वाली है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस बीच कई इलाकों में बारिश का दौर भी जारी रहेगा।दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गोवा में फिर से गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई से इन 9 राज्यों में एक बार फिर लू चलेगी। वहीं, आज यानी 15 मई को ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र-प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश जैसा मौसम बना रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी के बीच तेज हवाएं भी चल सकती है। इस हफ्ते की बात करें तो दिल्ली का तापामन 41 से 44 डिग्री तक रहेगा। अगले तीन दिनों के बीच गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में तीन डिग्री का इजाफा होकर अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।उत्तर प्रदेश में गर्मी लोगों को आने वाले दिनों में और सताएगी। अगले तीन दिनों में तापमान और ऊपर चढ़ेगा। मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, बिहार में भी मौसम अचानक करवट लेगा। कल यानी 16 मई को पटना सहित दक्षिणी भागों में गर्म हवा चलने के आसार है। बिहार का अधिकतम तापमान तीन से चार दिनों के दौरान तीन-चार डिग्री बढ़ेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने