टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर नकुल मेहता बीते दिनों अपने शो बड़े अच्छे लगते हैं को लेकर चर्चा में थे। इस शो में एक्टर के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा परमार नजर आईं थी। शो में दोनों को खूब प्यार मिला था। हालांकि इस दौरान सीरियल में लीप आ गया है और दोनों कलाकारों ने शो को छोड़ दिया था। इसके बाद से इनके फैंस को दोनों के साथ आने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि दिशा और नकुल की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है। 

नकुल और दिशा साथ आएंगे नजर 

जैसा कि सभी जानते हैं दोनों कलाकारों ने अपने टीवी करियर की शुरुआत शो प्यार का दर्द है, से की थी। इस शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं, दोनों स्टार्स को शो बड़े अच्छे लगते हैं में भी खूब सराहा गया था, जिसके चलते मेकर्स ने दोनों के साथ एक और शो बनाने के फैसला लिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़े अच्छे का ट्रैक जल्द ही समाप्त होने जा रहा है, जिसके बाद नकुल और दिशा एक दूसरे शो में एक साथ एंट्री लेंगे। जहां पर उनकी एक अलग लव स्टोरी दिखाई जाएगी। हालांकि इस शो को लेकर नाम डिसाइड नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही ऑफिशियल घोषणा की जाएगी और इसका प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा। 

इस कारण से छोड़ा था शो

जैसा कि दिशा और नकुल ने इस शो के बीच में छोड़ दिया था, क्योंकि वह अपने पुराने किरदारों को निभाते निभाते बोर हो गए थे। हालांकि दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, जिसके चलते उन्हें एक बार फिर से साथ लाने का प्लान बनाया जा रहा है। वहीं, बीते दिनों एक्टर नकुल ने बताया था कि वह कुछ प्रोजेक्ट्स पर फिलहाल काम कर रहे हैं।