गाली-गलौज की बात पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से कर दिया वार, घायल
बिलासपुर। पढ़ाई न करने पर बच्चों को गाली देने पर दो पड़ोसियों ने समझा कि उन्हें गाली दी जा रही है। गुससे में आकर उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल के पत्नी की शिकायत पर सरकंड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया शकुंतला पाटले पति राजकुमार पाटले निवासी धनुहार पारा चिल्हाटी ने सरकंडा थाने में 1 अगस्त को रिर्पोट दर्ज कराई कि वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। बच्चों को न पढ़ता देख पति राजकुमार घर की छत पर से उन्हें गाली दे रहा था। उसकी गालियों को सुन उसके पड़ोसी छबिलाल केवट व त्रिदेव केवट बाहर आए और गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से राजकुमार के सिर पर वार कर दिए। अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी बीच धनुहार पारा में घेराबंदी कर दोनों आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर