सीमा लांघ रहा था पाकिस्तान ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने मार गिराया
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में बीएसएफ की 113 बटालियन ने एक पाक ड्रोन को मार गिराया है। बीओपी डीबीन रोड पर एक पाक ड्रोन सीमा लांघ रहा था जब तैनात जवानों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे मार गिराया और पाक के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।
बता दें इससे पहले गत रविवार रात को भी जवानों ने भारतीय सीमा में घुस रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग व इलु बम दागे थे। बीएसएफ की 113 बटालियन के बहादुर जवान तीन दिन में दो बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर चुके हैं। बुधवार अल सुबह से ही बीएसएफ और पुलिस की ओर से इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इसी बटालियन के जवान पूर्व में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने में सफल रहे थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव