प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण प्रक्रिया जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया भी तेज गति से चल रही है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह प्रक्रिया संपन्न हो रही है। अब तक की प्रक्रिया में 13 नगर पालिकाओं को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें दल्लीराजहरा, गोबरा नवापारा, सूरजपुर, तिल्दा नेवरा, कुम्हारी, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागांव, कवर्धा, अहिवारा और मनेंद्रगढ़ शामिल हैं। शिवपुरचर्चा, किरंदुल, तखतपुर, जामुल, खैरागढ़, गोदरी, बालोद, सरायपाली और बांकीमोंगरा जैसी नगर पालिकाओं को महिलाओं के लिए अनारक्षित किया गया है।
आरक्षण का वर्गीकरण - अनुसूचित जनजाति (ST): 8 सीटें आरक्षित, जिनमें 3 महिलाओं के लिए। अनुसूचित जाति (SC): 6 सीटें आरक्षित, जिनमें 2 महिलाओं के लिए। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC):13 सीटें आरक्षित, जिनमें 4 महिलाओं के लिए। अनारक्षित सीटें: 27 में से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित। प्रदेश में आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरीय निकाय चुनावों की तिथियों की घोषणा की जाएगी।
राहुल गांधी ने उत्तराखंड में भरी हुंकार, चुनावी माहौल गरमाया
वैश्विक संकट के बीच भी भारत में सस्ती रसोई गैस: उज्ज्वला लाभार्थियों को आधी कीमत पर मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, ₹300 की डायरेक्ट सब्सिडी
ईरान ने क़ेशम द्वीप पर जमा की बड़ी मिसाइलें, क्षेत्र में तनाव बढ़ा
सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी: शादियों के सीजन से ठीक पहले कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को मिली बड़ी राहत
IPL के पीछे की कहानी, सचिन-द्रविड़-गांगुली को लेकर ललित मोदी का खुलासा