प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने मस्ती भरे पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य के लिए अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में सरप्राइज बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी को प्रियंका ने एकदम देसी स्टाइल दिया था, जिसमें ढोल का इंतजाम किया गया था। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका ढोल पर भांगड़ा करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर अंजुला को विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अंजु, मैं हमेशा तुम्हें प्यार करूंगी।' 

प्रियंका की मैनेजर अंजुला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ उनका पूरा गर्ल गैंग नजर आ रहा हैं। वहीं, अंजुला ने अपनी पोस्ट के साथ लंबा सा कैप्शन लिखकर प्रियंका और निक को शुक्रिया कहा है। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त है