बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगे हैं, तो कुछ पार्टी कर अपना मूड फ्रेश में। हाल ही में फराह खान ने शो खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स के लिए पार्टी रखी थी। इसमें विनर एमसी स्टैन से लेकर रनरअप शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी भी शामिल हुए। बाकी घरवालों ने भी मौजदूगी दर्ज करा कर समां बांध दिया था।

फराह खान के बाद अब्दु रोजिक ने पार्टी रखी, जिसमें मंडली के दोस्त शिव और सौंदर्या शर्मा को देखा गया। लेकिन फैंस को सौंदर्या का अब्दु की पार्टी में जाना नागवार गुजरा और उन्होंने उनकी आलोचना कर दी।

अब्दु रोजिक ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट के बास्टियन रेस्टोरेंट में पार्टी रखी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि 19 को अपने हीरो शाह रुख खान की फिल्म पठान देखने जाएंगे। अब्दु ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखी है, जहां खूब सारी मस्ती, नाच,गाना होगा।

सौंदर्या शर्मा हुईं ट्रोल

जहां इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर लोगों ने अब्दू को उनकी क्यूटनेस और मायूमियत के लिए सराहा है। वहीं, दूसरी ओर इसी से जुड़ा एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें सौंदर्या शर्मा की फैंस ने क्लास लगा दी है। दरअसल, वह पार्टी में जाती दिखाई दे रही हैं। उन्हें क्लिक करने के लिए पैपराजी भाग रहे हैं। इस दौरान एक लड़का लड़खड़ा जाता है, तो सौंदर्या कहती हैं- आराम से। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने उनका ही मजाक बना दिया है। एक ने उन्हें गोल्ड डिगर बताया है।

एक फैन ने कमेंट किया, 'ये तो फुल नौटंकी है। गौतम को यूज कर लिया अब पता नहीं इनका।' एक अन्य ने कहा, 'निम्मो आंटी की छोटी बहन सौंदर्या जेलेसी।' एक यूजर ने कमेंट किया, '40 लाख की अंगूठी अंकल से खाने वाली गोल्ड डिगर सौंदर्या शर्मा।'

अब्दु-सौंदर्या ने बनाई रील

सोशल मीडिया पर अब्दु और सौंदर्या का एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गाना गुनगुनाते और डांस करते हुए रील बना रहे हैं। लेकिन लोगों को यह भी नागवार गुजरा है। फैंस ने कमेंट किया कि शिव को छोड़कर बाकी सब पॉपुलर होने के लिए अब्दु का इस्तेमाल कर रहे हैं।