साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मीना की जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति ने आज अपनी आखिरी सांस ली, जिसके पीछे वजह उनकी लंबे समय से चलती बीमारी बताई जा रही है।साउथ इंडस्ट्री जहां एक तरफ दिन-ब-दिन प्रसिद्ध होती जा रही है, वही दूसरी तरफ साउथ इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सुनने को मिल रही है। साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री मीना की जिंदगी में एक भूचाल आ गया है। आज यानी 29 जून को उनके पति विद्यासागर का अचानक निधन हो गया है। मीना के पति विद्यासागर काफी लंबे समय से लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके साथ ही उन्हें कोविड-19 भी हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार होने की बजाय और खराब होती चली गई थी।साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मीना की जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति ने आज अपनी आखिरी सांस ली, जिसके पीछे वजह उनकी लंबे समय से चलती बीमारी बताई जा रही है। इस बात की जानकारी साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता सरथकुमार ने ट्वीट कर दी। दरअसल, सरथकुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विद्यासागर के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने उनके परिवार के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की है। इस खबर को सुन अभिनेत्री के फैंस भी सदमे में आ गए है। वह लगातार मीना को हिम्मत बंधा रहे हैं। मीना के परिवार के साथ ही उनके इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस इस समय में उनका साथ दे रहे हैं।