अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर संदिग्ध ड्रोन से हमला
नई दिल्ली । व्यापारिक जहाजों पर अदन की खाड़ी में हमले कोई नई बात नहीं है। समुद्री लुटेरे अक्सर इन जहाजों को निशाना बनाते आए हैं। समुद्र में बढ़ रहे जहाजों पर हमले दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय बन गया है। बीते कुछ दिन पहले भारतीय नौसेना ने कई अभियानों के तहत व्यापारिक जहाजों को लुटेरो से बचाया है। एक बार फिर अदन की खाड़ी में एक संदिग्ध ड्रोन से व्यापारिक जहाज पर हमला किया गया, इस दौरान भारतीय युद्धपोत ने जहाज की मदद की। भारतीय नौसेना लगातार समुद्री लुटेरो के हमलों के बीच मदद देता आया है।
भारतीय सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पलाऊ के झंडे वाले जहाज एमवी आइलैंडर पर गुरुवार को हमला किया गया। इस दौरान जहाज के चालक दल के एक सदस्य को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि नौसेना की एक टीम जहाज पर चढ़ गई और वहां मौजूद चालक दल को बचाया। यह ताजा घटना हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हमलों पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच सामने आई है। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की एक चिकित्सा टीम ने एमवी आइलैंडर पर सवार होकर घायल चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता दी।
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जहाज से एक इमरजेंसी कॉल आया, जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए भारतीय नौसेना के बलों ने मालवाहक जहाज को बहादुर से बचा लिया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों के प्रयास, व्यापारी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिंद महासागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद उन्हें सहायता प्रदान की है।
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक