ये आयुर्वेदिक उपाय बुखार उतारने में बेहद असरदार हैं
नई दिल्ली। Ayurvedic Remedies For Fever: बुखार आना बहुत ही कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है। जिसमें शरीर का तापमान बढ़ जाता है और बहुत कमजोरी फील होती है। जब हमारा शरीर किसी बीमारी या इन्फेक्शन से लड़ रहा होता है, तो बुखार आ जाता है। बुखार आना कोई बहुत बड़ी परेशानी नहीं है, हां अगर ये लंबे समय तक बना रहे, तो दिक्कत की बात है। 104 डिग्री से ज्यादा तापमान हो, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। हल्के-फुल्के बुखार को आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से ही ठीक कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कैसे।
ठंडे पानी की पट्टियां
पुराने जमाने में बुखार उतारने के लिए ठंडे पानी की पट्टियों का ही इस्तेमाल किया जाता था। जिसे आज भी डॉक्टर सजेस्ट करते हैं। ठंडे पानी में कपड़ा डुबाकर माथे पर रखने से बुखार जल्दी उतर जाता है। माथे के अलावा ठंडे पानी की पट्टियों को आप तलवों, गले, हथेलियों पर भी रख सकते हैं।
अदरक- पुदीने का काढ़ा
बुखार उतारने के लिए अदरक-पुदीने से बना काढ़ा काफी असरदार साबित हो सकता है। पानी में अदरक और पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर इसे अच्छे से खौला लें। दिन में दो बार इसे पिएं। बुखार के साथ इससे पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम भी दूर होती हैं।
लहसुन वाला पानी
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसे आप बुखार उतारने में इस्तेमाल कर सकते हैं। तेज बुखार में लहुसन की दो से तीन कलियों कुचलकर पानी के साथ उबाल लें या फिर गुनगुने पानी में मिक्स कर लें। सूप की तरह पिएं, काफी फायदा मिलेगा।
तुलसी की पत्तियां चबाना
तुलसी के पत्तों में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान हैं। जिसमें से एक है बुखार। बुखार उतारने के लिए तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाएं। इसे शहद के साथ मिलाकर भी खाना फायदेमंद होता है। वैसे तुलसी की पत्तियों से बना काढ़ा भी बुखार, सर्दी-जुकाम, गले की खराश की कारगर दवा है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल