अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलटी, दो युवक गंभीर रूप से घायल
जांजगीर चांपा: सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार संजय महंत (25) और रामरतन यादव (24) अपनी कार से बाराद्वार से ग्राम कमरीद जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकराने के बाद तीन से चार बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के पायलट अरुण साहू और ईएमटी महेंद्र यादव ने तत्काल बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरकार ने बातचीत की कोशिश की? संसद मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के दावे से चर्चा तेज
साइबर फ्रॉड के खिलाफ MP पुलिस का बड़ा कदम, अब 25 हजार तक की ठगी पर भी मिलेगी ऑनलाइन शिकायत की सुविधा
Grok बनाने वाली टीम से ChatGPT तक: जानें उदय रुद्दाराजू के OpenAI CTO बनने की पूरी कहानी
MP विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कई अहम विधेयक होंगे पेश, विपक्ष रहेगा आक्रामक
मौसम की मार से देश बेहाल: 43 से ज्यादा मौतें, कई राज्यों में बाढ़ का खतरा, जानें आपके शहर का मौसम