नई दिल्ली     केंद्रीय मंत्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उन्‍होंने कंपनी से इसे ठीक करने के लिए मदद मांगी है। उनके कार्यालय से इसकी जानकारी आधिकारिक ट्वीट हैंडल से दी गई है। इसमें उनके हवाले से लिखा गया है कि नमस्कार! मेरा ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है और इससे लगातार अनचाहे ट्वीट रीट्वीट हो रहे है। उन्‍हें एक यूजर अनिल तिवारी ने सलाह भी दे दी है। उसने लिखा है कि पहले जितने 3rd party apps को परमिशन दे रखा है उनको Revoke करे। 2 Step Auth किया होगा ना।