बबीता के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं विनेश
नई दिल्ली । रेसलर विनेश फोगाट अपनी चचेरी बहन बबीता फोगाट के खिलाफ हरियाणा विधानसभा के चुनाव लड़ सकती हैं। फोगाट परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि संभावना है कि हरियाणा विधानसभा में विनेश फोगाट बनाम बबीता फोगाट और बजरंग पूनिया बनाम योगेश्वर दत्त मुकाबला देखने को मिले।
पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम ओवर वेट होने के कारण विनेश महिलाओं की फ्री स्टाइल 50 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने का मौका चूक गईं, क्योंकि उन्हें 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका माल्यार्पण किया। बताया जा रहा है कि कुछ राजनीतिक दल उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, विनेश किस पार्टी में शामिल होंगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन?
न्याय व्यवस्था में संवेदनशीलता की मिसाल
घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹900 के पार
ईंधन कीमतों में कमी से आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद
काव्या मारन IPL की सबसे एक्टिव फ्रेंचाइज़ फेस