भोपाल भोपाल में 5 जनवरी 2026, सोमवार को न्यूनतम तापमान सिर्फ 3.8 सेल्सियस था, जो सामान्य से 6.4 सेल्सियस कम था। यह इस सीज़न का कीर्तिमान है।लेकिन भोपाल में 3.8°C तापमान गिरने से कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं टूटा है, बल्कि दिसंबर 2024 में 3.8°C तापमान दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 सालों में दिसंबर का दूसरा सबसे कम तापमान था।जबकि 58 साल का रिकॉर्ड 3.3°C के साथ दिसंबर 2024 में ही टूटा था, और जनवरी 2026 में भी कड़ाके की ठंड है और 3.8°C जैसे कम तापमान दर्ज हो रहे हैं।यह बात हो रही है रात के तापमान की, जिसे न्यूनतम तापमान कहा जाता है।गत 5 जनवरी 2026 को तो हद तब हो गई, जब दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। याने, जो तापमान रात में होना चाहिए, वह दिन में हो रहा था, जिससे ठंड की तीव्रता का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। आज (7 जनवरी 2026, बुधवार) दिन में 12 बजे अधिकतम तापमान 19°C था। 

विशेषज्ञों के अनुसार तापमान गिरने के कई कारण है , जैसे—
 (1) वृक्षारोपण की कमी। पेड़-पौधे उत्तर की बर्फ़ीली हवाओं को रोकते हैं। जंगल कटने से
ये हवाएँ रुक नहीं पा रही हैं और जाड़ा बढ़ रहा है।
(2) शहरीकरण के कारण निर्माण कार्य हो रहे हैं।सीमेंटीकरण से ठंडक बढ़ती है। खुले रेतीले स्थानों पर इसी कारण से काफ़ी ठंड पड़ती है।
(3) भोपाल में तापमान को मापने वाला थर्मामीटर पहले शहरी क्षेत्र में था, अब वह शहर से काफ़ी दूर है, जो कि खुले में है। अतः थर्मामीटर तापमान कम बताता है। 

लेकिन भोपाल शहर की अरेरा पहाड़ी पर केंद्रीय मौसम विभाग के कार्यालय में स्थापित थर्मामीटर में पारा अधिक तापमान बताता है। जैसे इस थर्मामीटर ने भोपाल का 5 जनवरी 2026, सोमवार का तापमान 9.4 सेल्सियस दर्ज किया है।